सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Construction work of Delag-Shivghati link road started in Arki

Solan News: अर्की में देलग-शिवघाटी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Delag-Shivghati link road started in Arki
ग्राम पंचायत सानन में देलग से शिवघाटी तक सड़क की आधारशिला रखते हुए विधायक। स्रोत: आईपीआर
विज्ञापन
विधायक संजय अवस्थी ने रखी आधारशिला, लोगों को पहुंचेगा लाभ
Trending Videos

42 लाख रुपये की लागत से सड़क बनेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। ग्राम पंचायत सानण में देलग-शिवघाटी संपर्क सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण के लिए कुल लागत 42 लाख रुपये निर्धारित की गई है। शुरुआत के लिए पहले 22 लाख रुपये जारी किए गए हैं, जबकि विधायक संजय अवस्थी ने कार्य पूरा करने के लिए 20 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध करवाई है। रविवार को विधायक संजय अवस्थी ने संपर्क मार्ग की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से न केवल स्थानीय पंचायत के लोग, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी लाभान्वित होंगे। अब ग्रामीण आसानी से आवाजाही कर सकेंगे और फसल कटाई के सीजन में किसानों को नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। विधायक ने बताया कि सरकार गांव स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र का विकास प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से किसानों और पशुपालकों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए भैंस और गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली गेहूं, मक्की और हल्दी की फसल के समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि की गई है। इस अवसर पर विधायक ने अन्य विकास कार्यों की भी घोषणा की। उन्होंने सरौण गांव में खेल मैदान के निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, सेरी गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, और युवक मंडल देलग को 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।विधायक ने कहा कि यह पहल केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाकर स्थानीय जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में भी अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed