{"_id":"69add25b25f277cea80064fb","slug":"if-the-demands-are-not-met-there-will-be-a-protest-at-the-district-level-on-march-16-solan-news-c-176-1-ssml1042-164676-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शन 16 मार्च को होगा जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शन 16 मार्च को होगा जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
कुनिहार में आयोजित पुलिस पेंशनर एसोशिएसन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
कुनिहार में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोशिएसन की बैठक में सदस्यों ने दी चेतावनी
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक में पेंशनरों ने सरकार की ओर से किए गए आश्वासनों के बावजूद लंबित मांगों पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर गहरा रोष जताया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर ने की। बैठक की शुरुआत तीन माह के दौरान दिवंगत पेंशनरों को याद करते हुए दो मिनट का मौन और प्रार्थना से की गई। इसके बाद पेंशनरों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 17 दिसंबर 2025 को घुमारवीं में राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान घोषणा की थी कि पेंशनरों के सभी लंबित मेडिकल बिल एक माह के भीतर अदा कर दिए जाएंगे। हालांकि अब तक इन घोषणाओं पर कोई अमल नहीं हुआ। पेंशनरों ने मांगें पूरी न करने पर 16 मार्च को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो 30 मार्च को शिमला में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि पुलिस पेंशनरों का 16 प्रतिशत डीए लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को उनके वित्तीय लाभ भी अब तक नहीं मिल पाए हैं। पेंशनरों ने कहा कि सरकार अन्य खर्चों में कोई कटौती नहीं कर रही, लेकिन उनके अधिकारों की अदायगी में लगातार देरी की जा रही है। संघर्ष कमेटी ने सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में निर्णय लिया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि पुलिस पेंशनरों के बच्चों के लिए पुलिस भर्ती में कुछ सीटें आरक्षित की जाएं। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में संचालित सस्ते सामान की कैंटीन को मोबाइल कैंटीन के रूप में हर माह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भेजा जाए, ताकि दूरदराज के पेंशनर भी इसका लाभ उठा सकें। पेंशनरों ने यह भी उल्लेख किया कि सोलन जिला के प्रतिनिधिमंडल ने पहले ही शिमला में पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की थी, जहां पेंशनर के निधन पर गार्ड ऑफ ऑनर देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ। बैठक में नेकीराम, सतराम चंदेल, पुष्पा सूद, पतराम, दीप राम ठाकुर, दिलाराम, नागेंद्र ठाकुर, वेद ठाकुर, सतपाल शर्मा, जसबीर सिंह, शामलाल भाटिया, प्रेम कंवर, जियालाल सहित कई पेंशनर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।