सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Off-season vegetables return to Kisan Janta Mandi at Solan's old bus stand

Solan News: सोलन के पुराने बस अड्डे में किसान जनता मंडी में लौटी बेमौसमी सब्जियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Off-season vegetables return to Kisan Janta Mandi at Solan's old bus stand
शहर के पुराने बस स्टैंड के समीप लगी किसान जनता मंडी। संवाद
विज्ञापन
शिमला मिर्च और भिंडी की कीमतें 100-120 रुपये, टमाटर और मशरूम में हल्की बढ़ोतरी, आलू और प्याज सस्ते
Trending Videos

पुराने बस अड्डे में किसान जनता मंडी में बेचीं जाती हैं सब्जियां
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर के पुराने बस अड्डे में लग रही किसान जनता मंडी में अब बेमौसमी सब्जियों ने वापसी कर ली है। किसानों की ओर से लगाई जा रही इस मंडी में शिमला मिर्च और भिंडी अब दोबारा देखने को मिल रही है। दोनों ही सब्जियां 100-120 रुपये तक बिकी। वहीं कुछ सब्जियों के दामों में गिरावट आई तो कुछ के दाम बढे़। मटर, प्याज और मूली सस्ती हो गई है। वहीं टमाटर, मशरूम और गोभी के दामों में थेड़ी सी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंडी में अदरक और लहसुन भी 100-140 रुपये प्रति किलो तक बिका। रविवार को किसान जनता मंडी में 15 रुपये से लेकर 140 रुपये प्रति किलो तक सब्जियां बिकी हैं। इसमें आलू सबसे कम 15 रुपये किलो बिक रहा है,जबकि सबसे महंगा अदरक और लहसुन बिक रहा है। किसान जनता मंडी के किसान विवेक, मनोहर समेत अन्य ने बताया कि गाजर 30 से 40 और मटर 35 से 40 रुपये तक बिक रही है। इसके अलावा फूल गोभी 25 से 35, पत्ता गोभी 30, आलू 15 से 20, प्याज 25 से 40, टमाटर 40 से 50, बैंगन 40, मूली 30 से 40, मशरूम 35 रुपये प्रति पैकेट तक बिक रहा है। इसके अलावा बेमौसमी सब्जियों में शिमला मिर्च 80-100 और भिंडी 100-120 रुपये तक बिक रही है। वहीं फलों में सेब 150-200 रुपये, स्ट्रौबेरी 30 रुपये प्रति डिब्बा और संतरा 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। जानकारी के अनुसार हर रविवार को संड़े मार्केट सुबह 5:00 बजे से लग जाती है। यहां लगभग 15 से 20 किसान अपनी सब्जियां बेचने आते हैं। स्थानीय लोगों को भी हर रविवार को इस मार्केट के लगने का इंतजार रहता है। लोग यहां आते हैं और भारी संख्या में सब्जियों की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed