{"_id":"69bda3161be63ddeb20f7b31","slug":"hitesh-became-mr-and-harsha-became-miss-farewell-solan-news-c-176-1-sln1003-165468-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हितेश मिस्टर और हर्षा बनीं मिस फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हितेश मिस्टर और हर्षा बनीं मिस फेयरवेल
विज्ञापन
दाड़लाघाट महाविद्यालय में फेयरवेल समारोह में मिस्टर व मिस फेयरवेल सहित विजेता विद्यार्थियों को स
विज्ञापन
दाड़लाघाट कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सत्र 2025–26 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं यादगार फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश रहीं। फेयरवेल समारोह के अंतर्गत प्रतियोगिता को तीन चरणों रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तरी में विभाजित किया गया। पहले चरण में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक कर अपने व्यक्तित्व की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। दूसरे चरण में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया, जबकि अंतिम प्रश्नोत्तरी चरण में उनकी बौद्धिक क्षमता और सूझबूझ का परिचय मिला। सभी चरणों के आधार पर हितेश को मिस्टर और हर्षा को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं वंदना को मिस रनरअप और रोहित को मिस्टर रनरअप घोषित किया गया। इसके अलावा अंकिता को बेस्ट स्माइल तथा प्रांचल को डांसिंग क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि डॉ. रुचि रमेश ने विद्यार्थियों को जीवन के नए चरण में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दीं और अनुशासन, आत्मविश्वास व निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
Trending Videos