सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Light rain and wind caused power outage in Patta-Mahalog.

Solan News: पट्टा-महलोग में हल्की सी बारिश व हवा से बत्ती गुल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घने जंगलों से गुजर रही लाइन में बार-बार आ रहे फाल्ट
Trending Videos

ग्रामीणों ने स्थायी समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। पट्टा-महलोग क्षेत्र में बिजली व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर बिजली लाइनें घने जंगलों और चीड़ के पेड़ों के बीच से होकर गुजर रही हैं, जिसके कारण हल्की हवा या बारिश में ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।ग्रामीणों के अनुसार फॉल्ट आने के बाद कई-कई घंटों तक क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है, जबकि कई बार सुबह ही बिजली गुल होने के बाद पूरे दिन आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए गोयला में उपमंडल तो स्थापित किया गया है, लेकिन इसका कोई खास लाभ अब तक नहीं मिला है। काठा से गोयला तक बिछाई गई बिजली लाइन घने जंगलों से गुजरती है, जिसके कारण हल्की बारिश या हवा में भी बार-बार फॉल्ट आ जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि बिजली लाइन को सड़क मार्ग से कोटला हरिपुर गुरुद्वारा साहिब की ओर से बिछाया जाता, तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। लोगों का यह भी कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के बावजूद विभाग के पास न तो पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध है और न ही समय पर फॉल्ट ठीक करने की व्यवस्था है। ग्रामीणों ने मैदानी क्षेत्रों जैसे बरोटीवाला और झाड़माजरी की तुलना में पहाड़ी क्षेत्रों में संसाधनों की कमी पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बिजली लाइनों के स्थायी समाधान और सुधार के लिए जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed