{"_id":"6a39857f242ef0505601b56b","slug":"maize-sowing-begins-in-bbn-rain-brings-relief-to-farmers-solan-news-c-176-1-ssml1044-172226-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में मक्की की बिजाई शुरू, बारिश बनी किसानों के लिए राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में मक्की की बिजाई शुरू, बारिश बनी किसानों के लिए राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार हजार हेक्टेयर में होता है फसल का उत्पादन, चंगर क्षेत्र के किसान अभी भी कर रहे बारिश का इंतजार
कृषि विभाग ने डबल क्रॉस प्रजाति अपनाने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में सोमवार को हुई बारिश के बाद किसानों ने मक्की की बिजाई शुरू कर दी है। बारिश से जमीन में पर्याप्त नमी आ गई है। हालांकि, नालागढ़ के चंगर क्षेत्र में किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विभाग ने किसानों को डबल क्राॅस प्रजाति का बीज लगाने की सलाह दी है। यह प्रजाति कम समय में अधिक उत्पादन देती है। बीबीएन में कुल चार हजार हेक्टेयर जमीन पर मक्की की फसल लगाई जाती है। शुरुआती दौर में कुछ किसान सिंगल क्राॅस प्रजाति भी लगा रहे हैं। यह प्रजाति अधिक समय लेती है और नमी व खाद की कमी से इसका उत्पादन प्रभावित होता है। डबल क्रास प्रजाति 115 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है, वहीं सिंगल क्राॅस को 135 से 140 दिन लगते हैं। अधिकांश किसान अब डबल क्रास प्रजाति को प्राथमिकता दे रहे हैं।
दभोटा के गुरपाल सिंह, खेड़ा के अवतार सैनी, डूमनवाला के अमर चंद ठाकुर और बद्दी के कृष्ण कौशल ने बताया कि बद्दी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। इससे बिजाई का काम शुरू हो गया है। लोदी माजरा पंचायत के नंदपुर गांव के मनोहर लाल ने भी बद्दी से नालागढ़ तक अच्छी बारिश होने की पुष्टि की। किसान 8144, 8174, 7074, डीकेसी और सांबा गोल्ड जैसी डबल क्रास हाइब्रिड प्रजातियां लगा रहे हैं। ये प्रजातियां 115 से 120 दिनों में तैयार हो जाती हैं।
कृषि विकास अधिकारी भोपाल ठाकुर ने बताया कि बद्दी क्षेत्र में बारिश के बाद मक्की की बिजाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के मझौली और चंगर क्षेत्र में किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारी ने किसानों को मक्की की डबल क्राॅस प्रजाति लगाने की सलाह दी है। यह प्रजाति कम समय में किसानों को अधिक उत्पादन दे सकती है।