{"_id":"6a32a304ecd36d604809875d","slug":"make-fuel-available-at-petrol-pumps-for-agricultural-purposes-solan-news-c-176-1-ssml1040-171812-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खेतीबाड़ी के लिए पेट्रोल पंप पर तेल उपलब्ध करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खेतीबाड़ी के लिए पेट्रोल पंप पर तेल उपलब्ध करवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेल न मिलने से समय पर नहीं कर पा रहे बिजाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। किसान और बागवान पेट्रोल और डीजल न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
बातल गांव के दिनेश, राजेश और हिमेश, साई गांव के आसाराम, राजेंद्र कुमार और लेखराम, सेहल गांव के दिनेश कुमार, मांझू गांव के रमेश, जीतराम और शंकर, बलेरा व करोली गांव के नेकराम और जीतराम ठाकुर ने बताया कि एक तरफ तो सरकार किसानों और बागवानों के हितों को सर्वोपरि मानने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत के कारण उनके खेतीबाड़ी के कार्यों को बेहद जटिल बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस समस्या का तुरंत निराकरण करना चाहिए और हर पेट्रोल पंप पर पर्याप्त तेल सुनिश्चित करना चाहिए।
किसानों ने बताया कि पेट्रोल व डीजल न मिलने के कारण इन दिनों खेतों की जुताई करना पूरी तरह से असंभव हो गया है। उनके पास पारंपरिक बैलों की जगह अब आधुनिक उपकरणों के अलावा खेतों की जुताई का अन्य कोई साधन नहीं है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि खेतीबाड़ी में प्रयोग होने वाले उपकरणों को के लिए पेट्रोल पंपों पर तुरंत तेल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों व बागवानों को खेतीबाड़ी के कार्यों के लिए पेट्रोल पंपों पर प्राथमिकता के आधार पर तेल उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे समय रहते फसलों की बिजाई कर सकें।