सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Man collapses and dies following an altercation over a road dispute.

Solan News: सड़क विवाद के बीच बहसबाजी, अचेत होकर गिरे व्यक्ति की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देहूंघाट में रास्ते को लेकर कई दिनों से चल रहा था विवाद

मरम्मत को लेकर दो पक्षों में बढ़ गया था विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के देहूंघाट में कई दिनों से चल रहे सड़क विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी बहसबाजी के बीच एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान देहूंघाट निवासी अशोक वर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, देहूंघाट में सड़क की रिपेयर के चलते कई दिनों से रास्ता बंद है। इस वजह से हैपी वैली के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क की मरम्मत नगर निगम या किसी सरकारी विभाग द्वारा नहीं करवाई जा रही थी, बल्कि एक स्थानीय व्यक्ति अपने घर के बाहर खुद इसे करवा रहा था। उस व्यक्ति का दावा है कि यह सड़क उसकी मलकियत (जमीन) में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर मंगलवार को भी विवाद हुआ। बुधवार को जब सड़क को दोबारा खुलवाने के लिए लोगों का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच चल रही इसी बहसबाजी के दौरान अशोक वर्मा अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में उन्हें गोद में उठाकर गाड़ी तक ले गए और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। एएसपी सोलन राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पहले पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। बुधवार को जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed