{"_id":"699eeae47d693f2d7b04cf02","slug":"man-died-in-suspecious-condition-solan-news-c-176-1-ssml1044-163959-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बगलैहड़ में व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बगलैहड़ में व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का आरोप-व्यक्ति की हुई हत्या, पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बगलैहड़ के शेरांवाली गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसको लेकर नालागढ़ अस्पताल में मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि व्यक्ति की हत्या हुई है। दो दिन तक इस मामले को क्रशर संचालक ने छिपाकर रखा। अब पुलिस परिजनों का बयान बदल रही है। इस दौरान पूर्व विधायक केएल ठाकुर व हरप्रीत सैणी भी उपस्थित रहे।
विधायक केएल ठाकुर, मृतक के बेटे गुरदयाल सिंह, भतीजे चमन लाल, पोते गुरप्रीत सिंह व लक्की ने आरोप लगाया कि प्रीतम सिंह की हत्या हुई है। सोमवार की शाम को घर से गायब थे। वह हलवाई का कार्य करते थे। जहां पर शव मिला है वहां पर एक स्टोन क्रशर के संचालक का डंपिंग यार्ड है। यहां पर केवल टिपर ही आते हैं। अगर टिपर की चपेट में आ गए थे तो क्रशर संचालक को बताना चाहिए था। पुलिस को जो बयान दिए हैं उन्हें बदला जा रहा है। मृतक के बेटे गुरदयाल ने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या की गई है। पुलिस आरोपी को बचाने में लगी है।
उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा कि बुधवार को नालागढ़ में पोस्टमार्टम नहीं हुआ। शव को एम्स बिलासपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस इस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Trending Videos