{"_id":"699f074030ad1b51980e2de9","slug":"workshop-for-teachers-solan-news-c-176-1-ssml1041-163997-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खेल गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खेल गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाने के दिए टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में जेबीटी शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला परिषद हॉल में प्री प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। दूसरे दिन कार्यशाला की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी एचआर चंदेल ने की।
उन्होंने बताया कि सोलन खंड के 50 स्कूलों से एक-एक शिक्षक भाग ले रहे हैं। उन्हें बताया गया कि छोटे बच्चे जब पहले दिन स्कूल पहुंचें तो उनका स्वागत किस तरह से किया जाए। इसके अलावा एक माह तक उनके साथ यही प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि बच्चे स्कूल में परिवार की तरह माहौल पा सकें। वहीं खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने, बच्चों का शारीरिक, सामाजिक, भाषाई, बौद्धिक, भावनात्मक और सृजनात्मक विकास करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों से समूह गतिविधियां भी करवाई गईं। प्रथम संस्था से विक्रम, देविंद्र चौहान और ज्योत्सना शर्मा बतौर रिसोर्स पर्सन की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यशाला का समापन 28 फरवरी को होगा।
Trending Videos