{"_id":"6a328a152714d228b70d4baa","slug":"mayank-who-became-an-air-force-pilot-welcomed-with-drums-and-music-solan-news-c-176-1-ssml1040-171788-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वायुसेना में पायलट बने मयंक का ढोल-नगाड़ों से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वायुसेना में पायलट बने मयंक का ढोल-नगाड़ों से स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पैतृक गांव भूमती पहुंचे, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा 15वीं रैंक में की थी उत्तीर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की की भूमती पंचायत के होनहार युवा मयंक शर्मा ने वायुसेना में पायलट बनकर न केवल माता-पिता और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। 13 जून को तेलंगाना स्थित एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान मयंक ने भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में यात्रा की शुरुआत की।
मयंक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता गीता राम भारत-तिब्बत सीमा पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। माता जीवनलता गृहिणी हैं। बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखने वाले मयंक ने सुजानपुर टिहरा से जमा दो की शिक्षा ली। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा पूरे देश में पंद्रहवीं रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने अपने अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प से सच कर दिखाया। मयंक शर्मा के पायलट बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव भूमती पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनका ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ स्वागत किया। मयंक शर्मा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, गुरुजनों, अधिकारियों और गांववासियों के सहयोग और आशीर्वाद को दिया है।