सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh's Ratwadi and Saraur Panchayats have been without electricity for three days.

Solan News: नालागढ़ की रतवाड़ी और सरौर पंचायत में तीन दिन से बिजली गुल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत लाइन में खराबी और स्टाफ की कमी से पेयजल योजना भी ठप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र की रतवाड़ी और सरौर पंचायतों में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली न होने के कारण पेयजल उठाऊ योजना भी बंद हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लाइन में तकनीकी खराबी आने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते इसे समय पर ठीक नहीं किया जा सका। पूर्व प्रधान धर्मपाल चंदेल और पूर्व बीडीसी सदस्य जय किशन ने बताया कि इन पंचायतों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। यहां न तो जेई है और न ही नियमित लाइनमैन तैनात है। उन्होंने कहा कि जब भी बिजली गुल होती है, उसे कई-कई दिन बाद ठीक किया जाता है। कई बार लोग जोखिम उठाकर स्वयं फ्यूज तक जोड़ते हैं। धर्मपाल चंदेल ने बताया कि तरली बेड क्षेत्र में लाइन में खराबी आने से तीन दिनों से बिजली बंद है। इससे छड़ोली ब्राह्मणा की दूसरी स्टेज की पेयजल योजना भी ठप पड़ी है। इसके चलते दोनों पंचायतों में पानी की भारी किल्लत हो गई है और लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सरौर, सिल और लड़कोट क्षेत्रों में थ्री फेज लाइन लगाने की मांग भी उठाई है, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु हो सके। लोगों का कहना है कि बिजली न होने से मोबाइल फोन भी बेकार पड़े हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
कोट
मामला संज्ञान में है। एक कर्मचारी को मौके पर तैनात किया गया है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। शनिवार तक लोगों को पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कौंडल,अधिशासी अभियंता,बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed