सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Navodaya entrance exam will be held on April 11, 2406 candidates have applied for 80 seats.

Solan News: 11 अप्रैल को होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा, 80 सीटों के लिए 2406 अभ्यर्थी ने किया है आवेदन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के लिए जिले भर में तैयार किए है 14 केंद्र
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित होगी। जिले भर में इसके लिए 14 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष सोलन जिले में नवोदय विद्यालय की 80 सीटों के लिए 2406 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी होने की संभावना है। परीक्षा केंद्र धर्मपुर, जाबली, कंडाघाट, सोलन, सुबाथू, अर्की, धुंधन, रामशहर, बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ (बालक व बालिका), पंजेहरा और पट्टा महलोग में स्थापित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रातः 10:30 बजे तक अपने निर्धारित केंद्र पर उपस्थित रहें। प्रवेश पत्र में परीक्षा से संबंधित अन्य दिशानिर्देश भी दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है। यहां आवास, भोजन, वर्दी, स्टेशनरी और खेलकूद की सुविधाएं भारत सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed