{"_id":"69d161a64dc12c80540ea39e","slug":"now-the-path-of-patients-will-be-easier-in-esi-hospital-katha-solan-news-c-176-1-ssml1040-166511-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ईएसआई अस्पताल काठा में अब मरीजों की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ईएसआई अस्पताल काठा में अब मरीजों की राह होगी आसान
विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क एंबुलेंस की मिलेगी सुविधा, तकनीशियन भी रहेगा तैनात
नए सहायक निदेशक की उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक में लिए कई अहम फैसले
अब सीधे छुट्टी की पर्ची भी अस्पताल से होगी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के ईएसआई मॉडल अस्पताल काठा में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन ने बड़े कदम उठाए हैं। नए सहायक निदेशक छेरिंग सेमफल की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन और उद्योगपतियों के बीच हुई एक अहम बैठक में चिकित्सा सेवाओं में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि आगामी 10 दिनों के भीतर दो एंबुलेंस कॉन्ट्रैक्ट पर लेने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इन एंबुलेंस में विशेष रूप से तकनीशियन तैनात रहेंगे। यदि अस्पताल में दाखिल किसी मरीज को जांच के लिए चंडीगढ़ रेफर किया जाता है, तो उसे आने-जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, ओपीडी मरीजों को सुबह 8:30 बजे जांच के लिए एंबुलेंस से भेजा जाएगा और वापस लाया जाएगा। बीबीएनआईए और मजदूर संगठनों की वर्षों पुरानी मांग को अस्पताल प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है। अब तक काठा अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को छुट्टी का पर्चा कटवाने के लिए अपनी नामित डिस्पेंसरियों में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी परेशानी होती थी। अब ईएसआई मॉडल अस्पताल काठा खुद ही सीधे छुट्टी के पर्चे जारी करेगा, जिससे हजारों कामगारों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर ईएसआई मॉडल अस्पताल काठा स्टाफ, सहायक निदेशक विकास वर्मा, नर्सिंग अफसर तेंजिन, जसबीर सिंह, अनूप, कुलदीप सिंह व राजेश शर्मा उद्योगपतियों के ओर से उपस्थित रहे।
कोट
अस्पताल में सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। एंबुलेंस और छुट्टी के पर्चों को लेकर लिए गए निर्णयों से कामगारों और मरीजों का समय और श्रम बचेगा।
- छेरिंग सेमफल, सहायक निदेशक, ईएसआई अस्पताल,काठा
Trending Videos