{"_id":"6989dc32702a9ed20d014917","slug":"one-kilometer-detour-is-required-for-medicine-in-chc-ramshahar-solan-news-c-176-1-ssml1040-162891-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीएचसी रामशहर में दवा के लिए लग रहा एक किमी का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीएचसी रामशहर में दवा के लिए लग रहा एक किमी का चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी रामशहर में दवाई की दुकान न होने से मरीज परेशान
रोजाना 100 से ज्यादा ओपीडी, फिर भी नहीं खुली दवा की दुकान
कमल कुमार
रामशहर (सोलन)। स्वास्थ्य सेवाएं रामशहर में बेहाल हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मरीज जांच तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामशहर में करवा रहे हैं, मगर इंजेक्शन, दवाएं लेने के लिए एक किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोई भी मेडिकल स्टोर नहीं है।
कई बार आपात स्थिति में डॉक्टर मरीज को इंजेक्शन, ग्लव्स, सर्जिकल ब्लेड, पट्टियां आदि लिख देते हैं। इसके लिए भी मरीज या तीमारदार को एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। दुर्घटना के मामलों में यह परेशानी और बढ़ जाती है। मरीज स्वयं दुकान जाने की स्थिति में नहीं होता है। तीमारदार को आने-जाने में काफी समय लग जाता है। बीते लगभग 20 वर्षों से मरीजों और तीमारदारों को इसी तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
रामशहर की पूर्व पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा, धरमाना पंचायत के पूर्व प्रधान रामचंद्र, निवर्तमान वार्ड सदस्य रामशहर राकेश कुमार, इंद्र देव ने बताया कि सीएचसी रामशहर पर दो दर्जन पंचायतों की करीब 15 हजार की आबादी निर्भर है। रोजाना अस्पताल में लगभग 100 ओपीडी होती हैं। इसके बावजूद अभी तक यहां दवा की दुकान नहीं खोली गई है। यदि कोई व्यक्ति अकेले जांच के लिए आता है तो उसे और अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। जांच के दौरान ही उसे दवाएं और अन्य सामान लेने रामशहर जाना पड़ता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य केंद्र में दवा की दुकान खोलने की मांग की है।
ज्यादातर दवाएं अस्पताल से ही मुहैया करवाई जाती हैं। कई बार जब दवाएं या उपकरण खत्म हो जाते हैं, तो मरीजों को रामशहर जाना पड़ता है। अस्पताल में मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय सरकार या उच्चाधिकारियों द्वारा ही लिया जा सकता है।
-आकांक्षा गौत्तम, मेडिकल ऑफिसर
Trending Videos