{"_id":"6a329b00b3108346af0217d7","slug":"open-sewers-handkerchiefs-over-mouths-and-noses-solan-news-c-176-1-ssml1040-171806-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खुले में सीवर, मुंह-नाक पर रुमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खुले में सीवर, मुंह-नाक पर रुमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वार्ड आठ में गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर
विद्यार्थी, श्रद्धालु समेत कामगार गंदगी के बीच से चलने के लिए मजबूर
बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड आठ की हाउसिंग बोर्ड फेस-3 में खुले सीवर में बह रहा गंदा पानी क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर परेशानी का सबब बन गया है। दुर्गा माता मंदिर से विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी और भयंकर दुर्गंध के कारण लोगों का हाल बेहाल है।
हालात इस कद्र खराब हैं कि सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को नाक-मुंह ढककर रास्ते से चलना पड़ रहा है। इसके अलावा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग आसपास की औद्योगिक इकाइयों (कंपनियों) में कार्यरत सैकड़ों कामगारों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता भी है। उन्हें रोजाना गंदगी के बीच से चलना पड़ता है।
कॉलोनी निवासी डॉ. श्रीकांत, कुलबीर आर्य, मनु शर्मा, रोशनी देवी, कांता देवी और करण शर्मा ने बताया कि सड़क पर लगातार बह रहे गंदे पानी के कारण क्षेत्र में संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर सीवरेज का गंदा पानी उछलकर लोगों के घरों की दीवारों और मुख्य द्वारों तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
गर्मी में दुर्गंध के कारण लोग घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक खोलने से कतरा रहे हैं। इससे घरों के भीतर रहना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। इससे नगर निगम प्रशासन को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की कि समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
शिकायत मेरे संज्ञान में है। ठेकेदार को मौके पर भेजकर सीवरेज की समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
-अंकुश ठाकुर, उप आयुक्त, नगर निगम बद्दी