{"_id":"6a8313da071b58810703b0ae","slug":"painting-and-cleaning-work-at-regional-hospital-solan-after-a-year-solan-news-c-176-1-sln1013-176630-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक साल बाद रंगरोगन और सफाई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक साल बाद रंगरोगन और सफाई का काम
Tue, 18 Aug 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल के बाहर दीवारों पर उगी घास को हटवाएगा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब करीब एक साल के बाद रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके तहत अस्पताल के बाहर उगी घास को हटाया जाएगा और रंग रोगन का कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी है। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों और अन्य विभागों की ओर से भी अस्पताल की मरम्मत करने में प्रशासन की मदद की जाएगी।
अस्पताल में जहां एक ओर बाहर की दीवारों में घास और पौधे उग आए हैं। वहीं अंदर की ओर से भी छतों से पानी टपकता रहता है। अस्पताल की छतों में हुए छेद के कारण मरीजों को बारिश के समय पर्ची काउंटर पर खड़े रहने के लिए भी छातों का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं टूटी खिड़कियां और शीशे भी मरीजों की परेशानियां बनते जा रहे हैं। पुराना अस्पताल होने के कारण अब यदि कर्मचारी छतों की मरम्मत करने गए, तो उनके गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इसके लिए प्रशासन ने उपायुक्त सोलन से भी सहायता मांगी है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि प्रशासन की ओर से जल्द ही अस्पताल में रखरखाव और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए अन्य विभागों से भी मदद ली जा रही है। प्रशासन तैयारियां कर रहा है। वहीं अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर मरीजों को बारिश में काफी परेशानी होती है। ऐसे में वहां भी एक छत को लगाने की तैयारी की जा रही है। मरीजों को सुविधा देने के लिए प्रशासन अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है।