{"_id":"6a82ff180c92e62a2b08d622","slug":"youths-spruced-up-the-ambulance-route-leading-to-baga-village-solan-news-c-176-1-sln1003-176597-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: युवाओं ने संवारा बागा गांव को जाने वाला एंबुलेंस मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: युवाओं ने संवारा बागा गांव को जाने वाला एंबुलेंस मार्ग
Tue, 18 Aug 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रौड़ी के बागा में सफाई अभियान के दौरान एंबुलेंस मार्ग को साफ करते युवक मंडल के सदस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच किमी सड़क की सफाई करके दिया स्वच्छता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव बागा में युवक मंडल बागा के युवाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए एंबुलेंस मार्ग की सफाई की। युवाओं ने स्वच्छता अभियान के तहत करीब पांच किलोमीटर लंबे मार्ग की सफाई की और सड़क पर उगी कंटीली झाड़ियों को काटकर रास्ते को सुगम बनाया। युवाओं के इस प्रयास की ग्रामवासियों ने सराहना की।
ग्रामीणों ने कहा कि युवक मंडल द्वारा किए गए इस तरह के सामाजिक कार्य गांव की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। एंबुलेंस मार्ग की सफाई होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। युवक मंडल ने भविष्य में भी गांव में स्वच्छता और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के अभियान जारी रखने की बात कही।
सफाई अभियान में युवक मंडल बागा के प्रधान तरुण ठाकुर, उपप्रधान कारण ठाकुर, सचिव विक्रम ठाकुर और कोषाध्यक्ष सूरज ठाकुर, आयुष ठाकुर, अक्षय ठाकुर, रवि ठाकुर, राहुल ठाकुर, पारस ठाकुर और हर्ष ठाकुर सहित अन्य युवाओं ने मुख्य भूमिका निभाई।