{"_id":"6a1c8dc26a632f78d60f017f","slug":"panchayat-samiti-elections-eyes-remained-fixed-on-the-results-crowds-increased-in-the-afternoon-solan-news-c-176-1-sln1013-170522-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति चुनाव : नतीजों की आस में टिकी रहीं निगाहें, दोपहर बाद बढ़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति चुनाव : नतीजों की आस में टिकी रहीं निगाहें, दोपहर बाद बढ़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन
जिला परिषद भवन के बाहर कतारोंमें खड़ी गाड़ियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निशिल मेहता
सोलन। शहर में रविवार को जहां एक ओर लोगों में नगर निगम चुनाव के परिणामों को लेकर उत्साह देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए खड़े प्रत्याशी भी अपनी मेहनत के परिणाम को देखने के लिए इंतजार करते रहे। जिला परिषद भवन एवं पंचायती राज विभाग कार्यालय के बाहर कई प्रत्याशी सुबह 10:00 बजे से लेकर बैठे रहे, जिसके बाद समर्थकों ने भी धीरे-धीरे कार्यालय के बाहर आना शुरू कर दिया।
जिला परिषद भवन के बाहर कई प्रत्याशी अपने सर्मथकों के साथ दूर-दूर के क्षेत्रों से परिणाम सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान कुछ ने कहा उनका प्रत्याशी एक तरफा जीत हासिल करेगा, तो कुछ ने कहा कि वार्ड में दोनों प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर है। हर प्रत्याशी की नजर कार्यालय से बाहर आते व्यक्ति पर टीकी रही।
इस दौरान हुई हल्की-हल्की बारिश के बीच कुछ प्रत्याशियों के समर्थक घर लौट गए और वहीं से ऑनलाइन परिणाम देखने की बात कही। दोपहर 2:00 बजे के बाद कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ में अचानक से बढ़ोतरी होने लगी। सभी बेसबरी से परिणाम आने का इंतजार करने लगे। इस दौरान पुलिस भी पुरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई। संवाद
विज्ञापन
परिणाम से पहले सज गई फूलमालाएं
पंचायत समिति के परिणाम आने से पहले ही दुकानदारों ने कार्यालय के बहार फूलमालाएं और गुलदस्ते सजाने शुरू कर दिए। हालांकि किसी ने भी परिणाम से पहले एक भी फूल माला नहीं ली। ऐसे में दुकानदारों को भी परिणाम आने तक लंबा इंतजार करना पड़ा।
वाहनों की लंगी-लंबी कतारें
जिला परिषद कार्यालय के पास बनी सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग न मिलने के कारण यहां समर्थक और प्रत्याशी बनकर आने वाले लोगों को अपने वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा करना पड़ा। यहां लगभग 200 तक वाहनों की तंबी कतार लगी रही। कार्यालय में बनी पार्किंग भी पूरी तरह से भरी रही, यहां तक की एसडीएम की गाड़ी को भी सड़क किनारे ही पार्क किया गया।

Trending Videos