सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two former Congress mayors and a BJP deputy mayor lost the election.

Solan News: कांग्रेस की दो पूर्व मेयर, भाजपा की डिप्टी मेयर चुनाव हारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सोलन में इस बार के मुकाबले रहे चौकाने वाले
Trending Videos

छह बार चुनाव जीतने वाली मीरा आनंद को भी मिली हार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में इस बार के मुकाबले हैरान करने वाले हैं। इसमें जहां कांग्रेस की दोनों पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर और ऊषा शर्मा चुनाव हार गई हैं। वहीं भाजपा की उपमहापौर मीरा आनंद को भी 30 साल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। केवल एक पूर्व उपमहापौर राजीव कौड़ा ही साख बचा पाए। उनकी माता सुलक्षणा चुनाव मैदान में थीं और उन्होंने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की है।
हालांकि इसमें ऊषा शर्मा ने कांग्रेस से टिकट न मिलने पर वार्ड-12 से बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ा था। इस बार वह दूसरे स्थान पर रही हैं। इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। ऊषा शर्मा को 70 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह नगर निगम की पहली व पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर को भी इस बार हार का सामना देखना पड़ा है। पूनम ग्रोवर मात्र 16 वोटों से पराजित हुई, जबकि मीरा आनंद कांग्रेस के बागियों के समर्थन से उपमहापौर बनीं थी। लगातार छह बार वह अपने वार्ड से पार्षद रहीं थी, मगर इस बार उन्हें 37 वोटों से हार का सामना देखना पड़ा। वहीं कांग्रेस के वार्ड नंबर 11 से पार्षद रहे अभय भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। उनकी माता हेमा शर्मा वहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। हालांकि वह भी मात्र 130 वोटों से हारीं। इसी तरह वार्ड नंबर 4 से पूर्व पार्षद रही संगीता को भी इस बार हार का सामना करना पड़ा। वह भाजपा के रोहित भारद्वाज से चुनाव हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रत्याशियों ने बदले वार्ड, एक जीता-एक हारा
भाजपा व कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी ने इस बार अपना वार्ड बदलकर चुनाव लड़ा था। इसमें वार्ड नंबर 15 से भाजपा के अभिषेक ठाकुर व वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस के सरदार सिंह शामिल हैं। अभिषेक पिछली बार वार्ड-11 से हारे थे, जबकि सरकार सिंह वार्ड 17 से जीते थे। मगर इस बार उलटफेर हुआ। अभिषेक चुनाव जीत गए और सरकार सिंह हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed