{"_id":"69d7a808ae187b5e9409ab19","slug":"parents-were-informed-about-the-facilities-at-the-school-solan-news-c-176-1-sln1003-166867-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अभिभावकों को स्कूल में सुविधाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अभिभावकों को स्कूल में सुविधाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
शिक्षक-स्टाफ चंडी बाजार में अभिभावकों को विद्यालय की सुविधाएं बताते हुए। स्त्रोत:स्कूल प्रबंधक।
विज्ञापन
पीएमश्री विद्यालय चंडी में नामांकन जागरूकता अभियान आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) ने दाखिला बढ़ाने के लिए चंडी बाजार और आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने अभिभावकों तथा लोगों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। अभियान के तहत बताया कि विद्यालय में छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, वर्दी, प्रधानमंत्री पोषण योजना और विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अटल टिंकरिंग लैब, आईसीटी लैब, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान लैब, एआई और ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी तथा स्मार्ट क्लासरूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विद्यालय में वोकेशनल विषयों के तहत टूरिज्म और ऑटोमोबाइल की शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा तथा खेल गतिविधियों के लिए मैदान भी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। प्रधानाचार्य लच्छी राम ठाकुर ने अभिभावकों से विद्यालय का भ्रमण करने और बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करवाने का आग्रह किया। अभियान में अमिता कौशल, हेमलता, सरला, पवन, नीलम शुक्ला, चंद्र प्रकाश, हेमराज तथा एसएमसी प्रधान टेकचंद सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
Trending Videos