सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People are upset due to the stoppage of water supply messages.

Solan News: पानी की आपूर्ति के मैसेज बंद होने से लोग परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग से जनप्रतिनिधियों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने की मांग

पंचायत चुनावों के बाद मैसेज आना हुए बंद, जनता असमंजस में
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर पंचायत के वार्डों में पानी की आपूर्ति से संबंधित सूचनाएं न मिलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के कई वार्डों में पानी के शेड्यूल की जानकारी देने के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे, लेकिन पंचायत चुनावों के बाद से इन ग्रुप्स पर पानी की आपूर्ति से जुड़े मैसेज आने बंद हो गए हैं।
मैसेज न आने के कारण वार्ड के लोगों को पता नहीं चल पा रहा है कि पानी की आपूर्ति कब होगी। करीब एक महीने से सूचनाओं के इस अभाव के कारण जनता को जल शक्ति विभाग के की-मेनों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर जानकारी जुटानी पड़ रही है। लोगों की मांग है कि विभाग द्वारा बनाए ग्रुप में धर्मपुर पंचायत के सभी वार्डों के जनप्रतिनिधियों को तुरंत जोड़ा जाए। इससे वार्ड के सभी नागरिकों तक पानी की आपूर्ति की सही और समयबद्ध जानकारी आसानी से पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून के बाद सुचारू होगा काम
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के बाद 15 जून को शपथ ग्रहण समारोह होना है। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधि औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लेंगे। इसके बाद पंचायत का कामकाज पूरी तरह सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos

हर घर होगी पानी की आपूर्ति
जल शक्ति विभाग गिरि पेयजल योजना से लगातार पानी की मांग कर धर्मपुर क्षेत्र के घरों तक जलापूर्ति पहुंचा रहा है। इस संबंध में धर्मपुर पंचायत के प्रधान महेश गुप्ता ने कहा पंचायत के हर घर को पानी की पर्याप्त आपूर्ति दी जाएगी। इस कार्य में जल शक्ति विभाग के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। गिरि पेयजल योजना से अपने हिस्से का पानी सुचारू रूप से ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed