{"_id":"6a26898da206a2f3780c335c","slug":"video-solan-supervisors-trained-for-census-2027-emphasis-placed-on-the-use-of-the-digital-app-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: जनगणना-2027 को लेकर सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण, डिजिटल ऐप के उपयोग पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: जनगणना-2027 को लेकर सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण, डिजिटल ऐप के उपयोग पर जोर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:51 PM IST
Link Copied
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत कसौली तहसील के धर्मपुर विकास खंड परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में पहले चरण के तहत करीब 50 सुपरवाइजर और प्रेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिला नोडल अधिकारी प्रसून कुमार वर्मा ने भाग लिया। उन्होंने जनगणना प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया, डेटा संग्रहण और डिजिटल माध्यम से जानकारी दर्ज करने के बारे में विस्तार से बताया गया। फील्ड ट्रेनर संजीव कुमार ने कहा कि फील्ड में कार्य के दौरान कर्मियों को भवन मालिकों से आवश्यक जानकारी एकत्र करनी होगी और उसे मोबाइल आधारित डिजिटल ऐप पर सही तरीके से दर्ज करना होगा। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा संग्रहण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुगम बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।