{"_id":"6a26820500b715178e0c1a52","slug":"video-solan-accident-at-parwanoo-toll-plaza-iron-angles-protruding-from-a-trailer-collided-with-the-toll-cabin-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: परवाणू टोल प्लाजा पर हादसा, ट्राले से निकले लोहे के एंगल टोल केबिन से टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: परवाणू टोल प्लाजा पर हादसा, ट्राले से निकले लोहे के एंगल टोल केबिन से टकराए
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:19 PM IST
Link Copied
एनएच-5 चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित परवाणू टोल प्लाजा में सोमवार सुबह एक हादसा पेश आया। दिल्ली से सोलन में एनएच निर्माण कार्य के लिए लोहे के एंगल लेकर जा रहे एक ट्राले से बाहर निकले एंगल टोल केबिन से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोल केबिन को नुकसान पहुंचा। हादसे के समय केबिन के अंदर मौजूद एक कर्मचारी को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राले पर लदे लोहे के एंगल वाहन की निर्धारित सीमा से बाहर निकले हुए थे। टोल प्लाजा से गुजरते समय ये एंगल केबिन की चपेट में आ गए, जिससे केबिन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद टोल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्राले पर लदे सामान का परिवहन सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया था या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।