सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police investigating both aspects, murder or suicide

Solan News: हत्या या आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करालघाट के जंगल में सोमवार को मिले हैं युवक-युवती के शव
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू पुलिस थाना के तहत करालघाट के जंगल में सोमवार को मिले युवक और युवती के शव के मामले में पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। मंगलवार को सोलन अस्पताल में युवक करण के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि युवती याशिका के शव को फोरेंसिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस को पता चला है कि करण कंप्यूटर कोर्स कर रहा था, जबकि याशिका ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। मौके पर पहुंची सीएफएल जुन्गा की टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और चैट खंगाल रही है, ताकि मौत से पहले की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

यह था मामला
सोमवार को करालघाट के पास जंगल में करण का शव पेड़ से लटका मिला था, जबकि उससे कुछ ही दूरी पर याशिका मृत अवस्था में पड़ी थी। चौंकाने वाली बात यह थी कि युवती ने उस वक्त भी हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
- टी.एसडी वर्मा, एसपी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed