पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Polio drops administered to 87,299 children in Solan; campaign surpassed the target.

Solan News: सोलन में 87,299 बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, लक्ष्य से आगे रहा अभियान

Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Polio drops administered to 87,299 children in Solan; campaign surpassed the target.
बच्चे को पोलियो ड्राॅप पिलाती साईं संजीवनी अस्पताल सोलन की प्र​शिक्षु। स्रोत : अस्पताल प्रशासन
तीन दिन चले पल्स पोलियो अभियान में 1.41 लाख घरों तक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें
विज्ञापन

443 बूथों से शुरू हुआ अभियान, घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य टीमों ने बच्चों को पिलाई ड्रॉप
विभाग को मिले लक्ष्य से 4 हजार अधिक बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए पल्स पोलियो अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान के तहत विभाग ने तीन दिनों में जिले के 0 से 5 वर्ष तक के 87,299 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। केंद्र सरकार की ओर से इस वर्ष जिले में 83,836 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य दिया गया था।
अभियान के पहले दिन 28 जून को जिले के 443 बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। पहले ही दिन 50,239 बच्चों ने अभिभावकों के साथ बूथों पर पहुंचकर पोलियो की खुराक ली। इसके बाद 29 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर 25,870 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। वहीं, अंतिम दिन मंगलवार को 11,190 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।
विज्ञापन

विभाग की टीमों ने अभियान के दौरान जिलेभर के 1.41 लाख घरों में जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। अभियान के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन ने बताया कि पोलियो अभियान के लिए पहले ही टीमों का गठन कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। छुट्टी के बावजूद डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में स्वास्थ्य विभाग सोलन ने जिले में 90 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई थी, जबकि लक्ष्य 83 हजार बच्चों का था। इस बार विभाग को 83,836 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले 87,299 बच्चों को ड्रॉप पिलाई गई। इस तरह विभाग ने लक्ष्य से करीब चार हजार अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से 28 से 30 जून तक जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। अभियान के समापन पर विभाग की टीमों ने जिले के 0 से 5 वर्ष तक के 87,299 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई है। यदि कोई बच्चा इस अभियान के तहत ड्रॉप पीने से छूट गया है तो अभिभावक उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाकर ड्रॉप पिलवा सकते हैं। इससे बच्चों को पोलियो जैसी बीमारी से बचाने में मदद मिलेगी और जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग मिलेगा।

-डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
अस्पताल की टीम ने भी पिलाई दवा
सोलन। शहर के बाईपास के पास साईं संजीवनी संस्थान एवं अस्पताल की टीम ने भी पल्स पोलियो अभियान में सहयोग दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभियान के लिए प्रशिक्षु नर्सों की टीम तैयार की गई थी। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से पोलियो ड्रॉप उपलब्ध करवाए जाने के बाद टीम ने शहर में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। इससे अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग को सहयोग मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed