{"_id":"69bda57a1b160a693e045dca","slug":"rain-brings-cheer-to-crops-in-bbn-farmers-faces-brighten-solan-news-c-176-1-ssml1044-165460-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में बारिश से फसलों को संजीवनी, किसानों के चहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में बारिश से फसलों को संजीवनी, किसानों के चहरे खिले
विज्ञापन
नालागढ में बारिश के साथ चली हवा से जमीन पर बिछी गेहूं- स्रोत- किसान।
विज्ञापन
हवा के साथ बारिश से कुछ स्थानों पर खेतों में बिछ गई गेहूूं की फसल
किसानों को अच्छी पैदावार होने की जगी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में हुई बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं कुछ स्थानों पर तेज हवा के कारण गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। लगातार बारिश रहने पर इन क्षेत्रों में गेहूं का दाना पतला पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। वीरवार रात और शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। नालागढ़ और दून के पहाड़ी क्षेत्रों में रवि की फसल के लिए लंबे समय से बारिश की जरूरत बनी हुई थी। इस बारिश से फसलों को नई जान मिली है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल को इस समय पानी की आवश्यकता थी, जिससे यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई है। हालांकि नालागढ़ के ढांग निहली, दभोटा, राजपुरा, बरुणा और भोगपुर सहित कई क्षेत्रों में तेज हवा के चलते तैयार गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम साफ हो जाता है तो फसल दोबारा खड़ी हो सकती है, लेकिन मौसम खराब रहने पर दाने के छोटे रहने की संभावना है। ढांग निहली के सदा राम, राजपुरा के सुच्चा सिंह, दभोटा के सुरमुख सिंह, बरुणा के विनोद ठाकुर, भोगपुर के सुरेंद्र सिंह और पंजेहरा के राज कुमार ने बारिश को गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बताया है और पैदावार बढ़ने की उम्मीद जताई है।
कोट
जिन स्थानों पर हवा से गेहूं जमीन पर बिछ गई है, वह मौसम खुलने पर स्वयं ठीक हो जाएगी। खेतों में पानी जमा न होने दें। यह बारिश अगेती और बछेती दोनों फसलों के लिए लाभकारी है।
-डॉ. संदीप गौतम, विषय वाद विशेषज्ञ, कृषि विभाग
Trending Videos