{"_id":"69c3d1fc9273f9f31f0cfdb0","slug":"road-traffic-halted-due-to-land-dispute-solan-news-c-176-1-ssml1041-165785-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जमीन विवाद के चलते सड़क पर आवाजाही रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जमीन विवाद के चलते सड़क पर आवाजाही रुकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवल गांव के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
डीसी ने बीडीओ को जांच के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर से सटी बसाल पंचायत के देवली गांव की सेर में सड़क न होने से परेशान ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान देवेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में उपायुक्त मनमोहन शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान निवर्तमान प्रधान रिचा ठाकुर भी मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण में आ रही दिक्कतों को उजागर किया।
ग्रामीणों ने बताया कि सोलन से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित देवली की सेर गांव में आज तक सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है। हालात ऐसे हैं कि फसलों के साथ-साथ बीमार लोगों को भी कंधों पर उठाकर करीब दो किलोमीटर दूर बसाल तक ले जाना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्र कर डांगरी संपर्क मार्ग से देवली की सेर तक सड़क निकालने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण में भुलग गांव के एक परिवार की जमीन भी आती है। सड़क निर्माण से पहले पंचायत के उपप्रधान मदन ठाकुर के माध्यम से संबंधित परिवार से सहमति ली गई और रास्ते का चयन भी किया गया। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया और अब यह लगभग पूरा हो चुका है।
अब संबंधित परिवार इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही रोक रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुली निर्माण के लिए जब टिपर गुजरते हैं, तो परिवार की एक महिला गाड़ी के आगे बैठ जाती है, जिससे काम बाधित हो रहा है। लोगों का कहना है कि परिवार ने अपनी जमीन तक सड़क बनवाने के बाद अब आगे का रास्ता रोक दिया है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बीडीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos