सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rohtanwala team won the 50 kg category of Kabaddi.

Solan News: कबड्डी के 50 किलो वर्ग में रोहतांवाला की टीम ने जीत दर्ज की

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मैच में जोघों को 4 अंकों से पराजित किया
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। शहीद सूबेदार तारा चंद स्पोर्ट्स क्लब खेड़ा चक की ओर से खेली गई कबड्डी प्रतियोगिता के तहत 50 किलो वर्ग में रोहतांवाला की टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा किया। फाइनल में रोहतांवाला की टीम ने बाबा चक स्पोर्ट्स क्लब जोघों को 19-15 से पराजित किया। इससे पूर्व जोघों ने यूपी के भागवत तथा रोहतांवाला की टीम ने यूपी के शामली को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्यातिथि भाजपा नेता दर्शन सिंह सैणी ने विजेता टीम को क्लब की ओर से 71 सौ रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये व ट्राॅफी प्रदान की। इस मौके पर क्लब के प्रधान अनिल ठाकुर, मनिंद्र ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, भरत, शानू, गौरव ठाकुर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed