सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   SC-ST Corporation Loans: Arrest Warrants May Be Issued; List of 101 Defaulters Prepared

एससी-एसटी कॉरपोरेशन ऋण: जारी हो सकता है गिरफ्तारी वारंट, 101 डिफाल्टरों की सूची की तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Apr 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

एससी-एसटी कॉरपोरेशन ने 101 डिफॉल्टरों को राजस्व अदालत में पेश होने का नोटिस जारी कर दिया है। इन 101 डिफाल्टरों के पास कॉरपोरेशन का लगभग 1.11 करोड़ रुपये हैं। पढ़ें पूरी खबर...

SC-ST Corporation Loans: Arrest Warrants May Be Issued; List of 101 Defaulters Prepared
पैसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम (एससी-एसटी कॉरपोरेशन) ने अब ऋण डिफाल्टरों पर सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। कॉरपोरेशन ने 101 डिफॉल्टरों को राजस्व अदालत में पेश होने का नोटिस जारी कर दिया है। इनमें से 43 डिफॉल्टर कुल्लू और 58 मंडी के रहने वाले हैं।

Trending Videos


इन डिफाल्टरों की 13 और 14 मई को कुल्लू और मंडी की राजस्व अदालत में सुनवाई होगी। यदि इसके बाद भी कोई ऋण नहीं देता है तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। कॉरपोरेशन ने इन डिफाल्टरों को पहले भी चार से पांच बार नोटिस जारी किया है, लेकिन इन्होंने ऋण का कोई भी पैसा वापस नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 101 डिफाल्टरों के पास कॉरपोरेशन का लगभग 1.11 करोड़ रुपये है। इनमें मंडी के डिफाल्टरों के पास कॉरपोरेशन का 25 और कुल्लू के डिफाल्टरों के पास 86 लाख रुपये की रिकवरी अटकी हुई है। इनमें से कुछ डिफाल्टरों ने वर्ष 2000 और 2005 के बीच में लोन लिया था, लेकिन अब 20 से 25 साल बाद भी ऋण नहीं चुका रहे हैं। इससे पहले भी कॉरपोरेशन की ओर से सिरमौर के नाहन में 48 डिफाल्टरों को राजस्व अदालत में पेश होने का ठनोटिस जारी किया था। पेशी के बाद से डिफाल्टरों ने 1.12 लाख रुपये का ऋण वापस भी कर दिया है।

अभी भी कुल 10 करोड़ रुपये की रिकवरी है बाकी
एससी-एसटी कॉरपोरेशन का ऋण डिफाल्टरों के पास अभी भी लगभग 10 करोड़ रुपये की रिकवरी बाकी है। वहीं अदालत में पेशी के बाद भी बहुत से डिफाल्टरों ने लोन नहीं दिया है। अब उनकी सूची तैयार की जा रही है। इनकी सूची पुलिस को सौंप कर इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। वहीं अब तक ऋण न देने वाले 36 डिफाल्टरों को गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।

101 डिफाल्टरों को राजस्व अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। आगामी 13 और 14 मई को कुल्लू, मंडी में इनकी पेशियां लगेंगी। अगर फिर भी यह लोन नहीं चुकाते हैं तो इनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाएंगे।- अजय कुमार यादव, प्रबंध निदेशक, एससी-एसटी कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed