सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shukratal wrestler Shubham was defeated.

Solan News: चंडीगढ़ के आशीष ने जीता दंगल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shukratal wrestler Shubham was defeated.
सुबाथू के कठनी दंगल में विजेताओं के साथ आयोजक। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
शुक्रताल के पहलवान शुभम को दी पटकनी

100 से अधिक पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। सुबाथू के समीपवर्ती सीता राम मंदिर परिसर में कठनी दंगल मेले में चंडीगढ़ के पहलवान आशीष ने खिताबी जीत हासिल की है। एक बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में आशीष ने शुक्रताल के शुभम को मात देकर माली जीती।
दंगल के समापन अवसर पर आश्रम के संचालक ब्रह्ममूर्ति योग तीर्थ महाराज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने दंगल विजेता आशीष (चंडीगढ़) को 51,000 रुपये और उपविजेता शुभम को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दंगल में विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक नामी पहलवान पहुंचे थे। अखाड़े में पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक कांटे के मुकाबले देखने को मिले, जिनका वहां मौजूद भारी संख्या में दर्शकों और कुश्ती प्रेमियों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीता राम मंदिर के ओम देव ने बताया कि मेले का शुभारंभ मंगलवार सुबह 9:00 बजे विधि-विधान के साथ यज्ञ और पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद दंगल प्रतियोगिता शुरू हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed