{"_id":"69c9749da7158304c10d3794","slug":"street-light-pole-fell-on-the-road-due-to-rain-solan-news-c-176-1-sln1003-166106-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बारिश में सड़क पर गिरा स्ट्रीट लाइट का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बारिश में सड़क पर गिरा स्ट्रीट लाइट का खंभा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाधित रहा यातायात, बाजार तक लगी लाइनें
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सुबह से हो रही बारिश के दौरान बद्दी-साई मार्ग पर स्ट्रीट लाइट का खंभा बीच सड़क में गिर गया, जिससे ट्रैफिक धीरे चलने लगा और बाजार में लंबी लाइनें लग गईं। हादसा अमरावती चौक के पास हुआ। तेज बरसात के बीच स्ट्रीट लाइट का एक खंभा टेढ़ा होकर गिर गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खंभा किसी वाहन चालक ने हिट किया या यह अपने आप गिरा। बाद में बिजली बोर्ड के कर्मी मौके पर पहुंचे और खंभा हटाया, जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. शेषपाल राणा और रोड सेफ्टी क्लब बद्दी के सचिव सतीश कुमार ढूंढवा ने कहा कि यह स्ट्रीट लाइटें एक साल पहले नगर निगम की ओर से लगाई गई थीं, जिन पर लाखों रुपये खर्च हुए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि इनकी गुणवत्ता या स्थापना में कमी के कारण ही खंभा गिरा। डाॅ. शेषपाल राणा ने बताया कि इन लाइटों में करंट होता है और यदि यह किसी व्यक्ति पर गिरती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि नगर निगम को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।
Trending Videos