सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students were given information about road safety

Solan News: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Students were given information about road safety
दाड़लाघाट के रौडी स्कूल में सड़क सुरक्षा पर जागरूक करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
उच्च स्कूल रौडी में शिविर का आयोजन
Trending Videos

विद्यार्थियों को फाइव एस का दिया मंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय रौडी में फाइव एस के महत्व और सड़क सुरक्षा विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, सुव्यवस्थित कार्य पद्धति और सुरक्षित जीवनशैली पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम विद्यार्थियों को बताया कि फाइव एस से दैनिक जीवन में अनुशासन और कार्य पद्धति में सकारात्मक सुधार लाया जा सकता है। इसके अंतर्गत पहला मंत्र पुनर्व्यवस्थापन बताया गया, जिसके तहत कार्य क्षेत्र में आवश्यक और अनावश्यक वस्तुओं को अलग किया जाता है। दूसरा मंत्र सुव्यवस्था है। इसमें प्रत्येक वस्तु के लिए निश्चित स्थान तय कर उसे उसी स्थान पर रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मंत्र सफाई है, जिसके माध्यम से कार्य क्षेत्र को स्वच्छ रखने की आदत विकसित करने की बात कही गई। चौथा मंत्र मानकीकरण बताया गया, ताकि पहले बताए तीनों चरणों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार हो सके। पांचवां मंत्र अनुशासन है, जिसके तहत स्वअनुशासन अपनाकर नियमों का पालन करते हुए फाइव एस को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट से अजीत कुमार सिंह, विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार, शिक्षकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed