फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students will be informed about traffic rules during the daily prayer assembly.

Solan News: दैनिक प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को दी जाएगी यातायात नियमों की जानकारी

Tue, 18 Aug 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 18 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़कों के किनारे स्थित स्कूलों में हादसों की शिकायतों के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन

शिक्षकों को भी विद्यार्थियों को जागरूक करने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना है, ताकि आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
जानकारी के अनुसार जिले में कई स्कूल राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों और मुख्य सड़कों के किनारे स्थित हैं। छुट्टी के समय अक्सर बच्चे जल्दबाजी में सीधे सड़कों पर दौड़ पड़ते हैं, जिससे हादसों का अंदेशा हमेशा बना रहता है। इस संबंध में स्थानीय लोगों और अभिभावकों से मिली लगातार शिकायतों के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने यह ठोस कदम उठाने का फैसला लिया है। इस जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों की दैनिक प्रार्थना सभा का उपयोग किया जाएगा। इसमें सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ और पुलिस विभाग के अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर विद्यार्थियों को जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक लाइट, पैदल चलने के नियम और हेलमेट, सीटबेल्ट की अनिवार्यता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी देंगे। इसके साथ ही शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे नियमित रूप से कक्षाओं में भी बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते रहें।
विज्ञापन


कोट
बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य सड़कों पर स्थित स्कूलों के बाहर हादसों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों को भी जागरूक किया जाएगा ताकि वे दैनिक स्तर पर बच्चों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधु जनारथा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed