फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sushma: Will put the city's disrupted door-to-door garbage collection system back on track within 10 days.

बिगड़ी डोर टू डाेर गारबेज व्यवस्थाा 10 दिन में होगी दुरुस्त : सुषमा

Fri, 17 Jul 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 17 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sushma: Will put the city's disrupted door-to-door garbage collection system back on track within 10 days.
नगर निगम सोलन कार्यालय में पदभार संभालने के दौरान महापौर को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता वी प
पेयजल किल्लत पर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से करेंगी बात
विज्ञापन

निगम में महापौर सुषमा व उपमहापौर गौरव राजपूत ने संभाला पदभार
अधिकारी रहे नदारद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दोनों का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सुषमा शर्मा ने शुक्रवार को पदभार संभाला। इसी के साथ उपमहापौर गौरव राजपूत ने भी कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा सोलन शहरी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस दौरान महापौर सुषमा शर्मा ने कहा कि शहर में कूड़े की व्यवस्था को 10 दिनों में पटरी लाएंगी साथ ही पेयजल व्यवस्था के सुचारू समाधान के लिए जनशक्ति विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। हालांकि महापौर की ज्वाइनिंग में निगम का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहा। जिस पर महापौर ने कहा कि वह 15 सालों से अधिकारियों के बीच ही रही हैं, इसका उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई आए या न आए।
विज्ञापन

वहीं इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि महापौर सुषमा शर्मा और उपमहापौर गौरव राजपूत के नेतृत्व में नगर निगम जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। कार्यकर्ताओं ने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार और नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य की उम्मीद जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से पारदर्शी तरीके से काम करने की अपेक्षा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नगर निगम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। सभी उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित महापौर और उपमहापौर को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर, संजय मलिक, अनिल कुमार, दिनेश शुक्ला, जगदीश गर्ग, रेनू कंस, बादल नाहर, जिला परिषद अध्यक्ष शीला, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया कपूर, पार्षद में नीलम सोपाल, रोहित भारद्वाज और डॉ. प्रियंका पांजा सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।



मेयर, डिप्टी मेयर के पदभार ग्रहण करने बाद की अधिसूचना जारी
नगर निगम सोलन में महापौर सुषमा शर्मा और उपमहापौर गौरव राजपूत के पदभार ग्रहण करने के दो घंटे बाद सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। हालांकि 02 जुलाई के बाद दोनों पदाधिकारी अधिसूचना का इंतजार कर रहे थे। मगर अधिसूचना जारी नहीं हो रही थी। इसे लेकर भाजपा ने राज्यपाल को एक पत्र भी लिखा था। बताया जा रहा है कि राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद यह अधिसूचना जारी की गई। हालांकि अधिसूचना जारी होने से पहले ही दोनों पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed