{"_id":"69bab2afe8dd91d53307dc58","slug":"the-chairman-inspected-the-working-and-production-system-at-the-liquor-factory-solan-news-c-176-1-ssml1042-165366-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शराब कारखाने में कार्यप्रणाली और उत्पादन व्यवस्था का चेयरमैन ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शराब कारखाने में कार्यप्रणाली और उत्पादन व्यवस्था का चेयरमैन ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बताया लाभ में चल रहा है कारखाना
संतोषजनक पाई गई व्यवस्थाएं, निर्धारित मानकों की कर रहे पालना
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)।
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू स्थित शराब कारखाने की कार्यप्रणाली और उत्पादन व्यवस्था को परखने के लिए हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान हिमफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर जगन ठाकुर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने बताया कि चैनल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन की ओर से कारखाने को संचालित किया जा रहा है।
कारखाना लाभदायक तरीके से संचालित हो रहा है और यहां निर्मित देसी शराब प्रदेश के लोकप्रिय ब्रांडों में शामिल है।इस दौरान उत्पादन क्षमता बढ़ाने, गुणवत्ता नियंत्रण को और मजबूत करने और भारत सरकार के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान कारखाने की वर्तमान स्थिति को पहले की तुलना में बेहतर पाया गया। चेयरमैन ने कहा कि कारखाने में और सुधार की संभावनाओं को देखते हुए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर परवाणू प्लांट मैनेजर अशोक सहगल ने प्लांट की कार्यप्रणाली और उत्पादन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य अजीत कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Trending Videos