सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The colors of culture were spread in the ceremony, meritorious students were honored.

Solan News: समारोह में बिखरे संस्कृति के रंग, मेधावियों को मिला सम्मान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The colors of culture were spread in the ceremony, meritorious students were honored.
वार्षिक समारोह भलग में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी और सम्मानित करते अतिथि। स्
विज्ञापन
सत श्री बाडुबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
Trending Videos

विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दिया अनेकता में एकता का संदेश


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। सत श्री बाडुबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि गणपत राम चौहान, विशिष्ट अतिथि प्यारेलाल चौहान और कार्यक्रम अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं संस्कारों पर आधारित नाटक, विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित नृत्य तथा समूह गान के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियां दीं। पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी, डांडिया एवं दक्षिण भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने अनेकता में एकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विशेष रूप से विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत लिलिपुट नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से देवता श्री बाडुबाड़ा की भव्य रथ यात्रा के साथ पारंपरिक नाटी भी प्रस्तुत की गई, जिसने समां बांध दिया। प्रधानाचार्य इंदिरा शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अभिभावकों को जानकारी दी कि विद्यालय में कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर धनीराम चौहान, परसराम, कृष्णा चौहान, हेमराज शर्मा, शेर सिंह, रीता देवी, किरण बाला, उर्मिला, हरिलाल, मीरा, हिना वर्मा सहित विभिन्न महिला मंडलों के सदस्य एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वार्षिक समारोह भलग में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी और सम्मानित करते अतिथि। स्

वार्षिक समारोह भलग में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी और सम्मानित करते अतिथि। स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed