{"_id":"69af20fc9596ff9f5c085135","slug":"the-department-has-formed-teams-to-stop-child-labour-dhabas-and-hotels-will-be-inspected-solan-news-c-176-1-sln1013-164730-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाल मजदूरी रोकने को विभाग ने बनाई टीमें, ढाबों और होटलों का होगा निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाल मजदूरी रोकने को विभाग ने बनाई टीमें, ढाबों और होटलों का होगा निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहेबिलिटेशन कैंपेन का चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बाल मजदूरी करवाने वाले दुकानदारों और ढाबा संचालकों के खिलाफ श्रम विभाग कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इसके लिए विभाग जल्द ही औचक निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। इसमें श्रम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के साथ-साथ पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण समिति, शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। कंड़ाघाट, अर्की और परवाणू के आसपास की सभी ढाबों, होटलों और दुकानों में जांच की जाएगी। यदि किसी दुकान में बाल मजदूरी करते पाए गए, तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ढाबों में पाए गए बच्चों को उनके घर पर छोड़ा जाएगा। यदि परिवार के सदस्यों की ओर से दोबारा मजदूरी करवाई जाती है, तो उन पर भी कार्रवाई होगी। यह अभियान तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। श्रम विभाग की ओर से पहले भी समय-समय पर बाल मजदूरी को खत्म करने के लिए अभियान चलाए गए हैं। इन अभियानों के दौरान बाल कर्मचारियों रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिनमें से कुछ को जेल भी भेजा गया।
कैंपेन के तहत हो रहे निरीक्षण
केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश में बाल मजदूरी समाप्त करने के लिए पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहेबिलिटेशन कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके तहत देश भर के श्रम विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आसपास के सभी क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया जाए और बाल श्रम पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। सोलन में होने वाला यह निरीक्षण इसी अभियान के तहत किया जाएगा।
कोट
भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार ही ये निरीक्षण किए जाएंगे। सभी दुकानों के मजदूरों की जांच की जाएगी और लोगों को बाल मजदूर न रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। बाल मजदूर रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- पृथ्वी सिंह वर्मा, श्रम अधिकारी, सोलन
Trending Videos