सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three new primary schools inaugurated in Baddi

Solan News: बद्दी में तीन नए प्राइमरी स्कूलों का शुभारंभ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three new primary schools inaugurated in Baddi
दून के विधायक राम कुमार चौधरी सराजमाजरा  में नप पुराने  भवन में स्कूल का शुभारंभ करते हुए- संवा
विज्ञापन
दून विधायक रामकुमार चौधरी ने किया शुभारंभ, अंग्रेजी माध्यम की होगी पढ़ाई
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। दून विधायक रामकुमार चौधरी ने सुराजमाजरा, खाबडियां संडोली और चक्का गांव में तीन नए प्राइमरी स्कूलों का विधिवत शुभारंभ किया। सुराजमाजरा में नगर की पुरानी बिल्डिंग में, खाबड़ियां संडोली में सामुदायिक भवन व चक्का गांव में सामुदायिक भवन में ये स्कूल शुरू किए गए हैं। इन सभी स्कूलों में बच्चों ने प्रवेश भी ले लिया है। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर उनके समाधान के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों के आग्रह पर कई विकास कार्यों के लिए धनराशि देने की घोषणा भी की गई और कुछ समस्याओं का तत्काल निपटारा किया गया। रामकुमार चौधरी ने बताया कि तीनों स्कूल कक्षा एक से पांचवीं तक संचालित होंगे और इनमें अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। विधायक ने कहा कि इससे प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के नाम पर हो रहे आर्थिक बोझ से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही ग्रामीण स्कूलों के लिए भूमि से जुड़े आवश्यक दस्तावेज शिक्षा विभाग को सौंपेंगे, वैसे ही प्रत्येक स्कूल के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की राशि तुरंत जारी कर दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस, पूर्व पंच रामलोक, देव सिंह, छज्जु राम, जगदीश चंद, किशन कुमार, व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह, बिल्ला चौधरी, सोमा चौधरी, पूर्व उपप्रधान काला सिंह, बीईओ ज्ञान चंद, सीएचटी सरोज बाला, कंचन समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed