सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Through street plays, people were told about the importance of coarse grains.

Solan News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मोटे आनाज का महत्व बताया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Through street plays, people were told about the importance of coarse grains.
नालागढ़ के ब्राह्मण माजारा मं आयोजित नुक्कड़ नाटक में भाग लेते हुए संस्था की स्वास्थ्य कार्यकर्ता
विज्ञापन
नालागढ़ के ब्राह्मण माजरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आईआरजी संस्था ने प्रत्यूष प्रोजेक्ट और नेस्ले इंडिया के सहयोग से ब्राह्मण माजरा गांव में ग्रामीण समुदाय को पोषण और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को संतुलित आहार के महत्व से अवगत कराना था। टीम ने नाटक के माध्यम से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े उदाहरणों के जरिये लोगों को बताया कि कैसे रागी, ज्वार, बाजरा, कंगनी जैसे मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इस नाटक में पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा, सविता और अनामिका ने दैनिक आहार में मिलेट्स को शामिल करने के लाभ, कुपोषण से बचाव और स्थानीय खाद्य पदार्थों के सही उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं, पुरुषों, किशोरियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस प्रकार की जन-जागरूकता गतिविधियां ग्रामीण समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed