सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tsering Semphal takes over as Assistant Director at ESI Hospital Katha

Solan News: छेरिंग सेमफल ने संभाला ईएसआई अस्पताल काठा में सहायक निदेशक का कार्यभार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tsering Semphal takes over as Assistant Director at ESI Hospital Katha
बद्दी के उद्योगपति   सहायक निदेशक के पद पर तैनात होने पर उनका स्वागत करते हुए- स्रोत- उद्योगपति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बद्दी (सोलन)। ईएसआई मॉडल अस्पताल काठा में छेरिंग सेमफल ने सहायक निदेशक के पदभार संभाल लिया है। इससे पहले छेरिंग सेमफल सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के रूप में हिमाचल प्रदेश ईएसआई में उद्यमियों और उद्योग मजदूरों को सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। नए पद पर तैनाती के अवसर पर बद्दी के माइलस्टोन गियर्स के ग्रुप प्रेजिडेंट एमके श्रीवास्तव, वर्धमान ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के महाप्रबंधक मोहन जांगड़ा, दीपक स्पिनर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके शर्मा और कलर्स इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक राधा गोविंद्र मंत्री ने छेरिंग का स्वागत किया। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी तैनाती से अस्पताल की कार्यशैली में सुधार होगा और मरीजों को समय पर उपचार और दवा उपलब्ध कराई जाएगी। चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब के कानूनी सलाहकार देव व्रत यादव और बजाज लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंधक अनुपम शर्मा ने भी तैनाती पर खुशी जताई। उनका कहना है कि छेरिंग की तैनाती से कामगारों और उनके परिजनों को चिकित्सा से जुड़े लाभ और सुविधाएं बेहतर ढंग से मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed