{"_id":"69b9ad2e8a73efbba2094280","slug":"worker-falls-from-bridge-after-safety-belt-breaks-dies-on-the-spot-solan-news-c-176-1-ssml1041-165292-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुरक्षा बेल्ट टूटने से पुल से गिरा कामगार, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुरक्षा बेल्ट टूटने से पुल से गिरा कामगार, मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट के समीप काम करते समय पेश आया हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कंडाघाट में पुल निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां सुरक्षा बेल्ट की रस्सी टूटने से एक कामगार ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही को लेकर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नागेश कुमार निवासी झारखंड अन्य साथियों के साथ पुल पर लगी शटरिंग उतार रहा था। इसी दौरान उसकी सेफ्टी बेल्ट से बंधी रस्सी अचानक टूट गई और वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के समय मौजूद वेल्डर अशोक राम ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। एएसपी सोलन राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एबीएस कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos