फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worker falls from house, dies

Solan News: मकान की दूसरी गिरा कामगार, मौत

Tue, 18 Aug 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 18 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिहार के गोपाल गंज जिले के रहने वाला था मृतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के कैलाश बिहार में किराये के मकान में रहने वाले एक प्रवासी कामगार की छत से गिरने से मौत हो गई है। घटना रविवार की है। बिहार के जिला गोपाल गंज के भोजपुरम गांव का रहने वाला कामगार विजेंद्र कुमार पुत्र राज देव बद्दी के कैलाश बिहार में किराये के कमरे में रहता था। रविवार को अवकाश होने पर उसने अपने कपड़े धोने के बाद छत पर डाल रखे थे। शाम के समय कपड़े उठाने गया और दूसरी मंजिल की छत से अचानक नीचे गिर गया जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उसे बद्दी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि इस मामले में किसी की कोई गलती नहीं है। पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed