{"_id":"69baa0e094d826f4c505c7b3","slug":"youth-discuss-topics-like-deep-tech-startup-incubation-solan-news-c-176-1-ssml1040-165324-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डीप टेक, स्टार्टअप इनक्यूबेशन विषयों पर युवाओं ने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डीप टेक, स्टार्टअप इनक्यूबेशन विषयों पर युवाओं ने की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौणी विवि में आइडिया से पिच डेक तक विषय पर सेमिनार आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सविष्कार संगठन नौणी विवि की टीम ने संगठन की राष्ट्रीय सह-संयोजक तेजस्विनी सिंह और हिमाचल की राज्य संयोजक स्नेहा शर्मा की उपस्थिति में आइडिया से पिच डेक तक विषय पर तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। यह आयोजन नौणी विवि में परिसर में हुआ।
इस तीन दिवसीय सेमिनार में सविष्कार नौणी विवि के 660 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवा उद्यमियों, छात्रों और नवोन्मेषकों से भरे इस आयोजन में अपने विचार साझा किए गए। सेमिनार के दौरान डीप टेक, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, फंडिंग रणनीतियों और स्वदेशी नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चाएं हुईं। विशेषज्ञों, मार्गदर्शकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन प्रदान किया। इसमें महिला उद्यमियों के बढ़ते नेतृत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने यह भी बल दिया कि स्टार्टअप केवल मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बनाए जाने चाहिए तभी वे दीर्घकालिक और सार्थक बदलाव ला सकते हैं।
सेमिनार में चर्चा हुई कि भारत के युवाओं को अब नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनना होगा। उन्हें ऐसे नवाचार और उद्यम खड़े करने होंगे जो न केवल उनके अपने जीवन को बदलें, बल्कि समाज और देश के विकास में भी ठोस योगदान दें तथा विकसित आत्मनिर्भर भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में सहायक बनें।
Trending Videos