{"_id":"69b9ac181f9f00ee4f054892","slug":"youth-will-be-trained-in-two-courses-to-impart-technical-skills-across-the-district-solan-news-c-176-1-ssml1041-165269-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले भर में तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए \n\nयुवाओं को दो पाठ्यक्रमों में दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले भर में तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए युवाओं को दो पाठ्यक्रमों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम अजय योजना के तहत 31 मार्च तक प्रशिक्षण के लिए कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी सोलन विवेक अरोड़ा ने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से दो पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं और ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग और पब्लिशिंग असिस्टेंट पाठ्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2026 तक अपने आवेदन जिला कल्याण अधिकारी सोलन के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए 30 सीटें आबंटित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन सीटों को आवश्यकता अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम 3 माह की अवधि का होगा। इसमें प्रतिदिन 4 घंटे का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक तथा ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग और पब्लिशिंग असिस्टेंट कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो निर्धारित की गई है।
इनसेट
काेर्स करने के लिए ये शर्तें करनी होगी पूरी
इन दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित तथा हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीपीएल श्रेणी के अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा 30 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा और प्रशिक्षण वर्टेक्स संस्थान समीप राजकीय डिग्री कॉलेज राजगढ़ मार्ग सोलन में दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात अभ्यर्थी को दो हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।
Trending Videos