फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   student Ended life by hanging in same room where parents were sleeping; suicide note They beat me with sticks

Himachal: जिस कमरे में सो रहे माता-पिता, वहीं फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-स्कूल में मारते हैं डंडे से

Tue, 23 Jun 2026 09:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 09:34 PM IST
सार

डीएवी स्कूल आलमपुर के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
student Ended life by hanging in same room where parents were sleeping; suicide note They beat me with sticks
छात्र आत्महत्या के बाद परिजनों, ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा फूटा । - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पटलांदर (सुजानपुर) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां डीएवी स्कूल आलमपुर के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने स्कूल में बच्चों को डंडे से पीटने, मानसिक रूप से परेशान करने और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपों के आधार पर हिरासत में लेकर प्रिंसिपल से कई घंटे पूछताछ भी की।

विज्ञापन

छात्र ने सुसाइड नोट में ये लिखा

छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा, 'मैं 22 जून 2026 को अपने आप मरने जा रहा हूं। मैं डीएवी स्कूल की वजह से मरने जा रहा हूं। इस स्कूल में बच्चों को डंडे से मारते हैं और परेशान किया जाता है। दुर्व्यवहार किया जाता है। मैंने कोई नशा नहीं किया है।' मूल रूप से कांगड़ा जिले के भलूंदर के रहने वाले छात्र का परिवार पटलांदर में किराये के कमरे में रहता है। सोमवार रात करीब 10 बजे माता-पिता सो गए, जबकि छात्र रोजाना की तरह पढ़ाई कर रहा था। आशंका है कि रात 10 से 12 बजे के बीच उसने मां की चुनरी का फंदा बनाकर उसी कमरे में आहत्महत्या कर ली। रात करीब 1 बजे जब मां की आंख खुली, तो बेटे का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और रात करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर घटना की जांच शुरू की। छात्र के पिता सेल्समैन हैं, जबकि माता बुटीक में काम करती हैं। वर्ष 2017 से परिवार पटलांदर में रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों, ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा

उधर, छात्र के इस कदम से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग स्कूल परिसर पहुंचे और प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक उग्र प्रदर्शन व नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। इसके बाद भलूंदर श्मशानघाट में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

मृतक के पिता ने ये कहा

सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जानी चाहिए। अब तक की पुलिस जांच से संतुष्ट हूं, लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए कि उनके बच्चे को मारने वाले अध्यापक कौन हैं। -बंटी, छात्र के पिता

पटलांदर में किराये के कमरे में फंदे से लटके शव के मामले में गहनता से जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed