फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sudipto Sen said If the situation does not improve I will also make The Kerala Story-2

Sudipto Sen: सुदिप्तो सेन बोले- हालात नहीं सुधरे तो ‘द केरला स्टोरी-2’ भी बनाऊंगा

Fri, 25 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 25 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

द केरला स्टोरी के निर्देशक सुदिप्तो सेन ने  द केरला स्टोरी-2 पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज भी देश विरोधी बहुत सी शक्तियां भारत को तोड़ने के लिए सक्रिय हैं। अगर ये बिगड़ते हालात सुधरे नहीं तो द केरला स्टोरी-2 भी बनाऊंगा। 
 

विज्ञापन
Sudipto Sen said If the situation does not improve I will also make The Kerala Story-2
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

द केरला स्टोरी के निर्देशक सुदिप्तो सेन ने कहा कि फिल्म बनाते समय बहुत सी धमकियां मिलीं, मेरी डेडबॉडी लाने के दाम रखे गए, आंखें निकालने के बदले इनाम घोषित किए गए। बावजूद संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर फिल्म बनाने से नहीं हटा। आज भी देश विरोधी बहुत सी शक्तियां भारत को तोड़ने के लिए सक्रिय हैं। अगर ये बिगड़ते हालात सुधरे नहीं तो द केरला स्टोरी-2 भी बनाऊंगा। अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के अनुभव को अमर उजाला के साथ साझा करते हुए फिल्म के निर्देशक सुदिप्तो सेन ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग और उसके प्रदर्शित होने के बाद कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन रात के समय मुझे देश गृहमंत्री के गोपनीयता मामलों की सलाहकार का फोन आया। अपने इनपुट के आधार पर उन्होंने उस रात मुझ पर जानलेवा हमला होने की बात कही। तब मुझे और मेरी टीम को होटल के कमरे की दीवार फांदकर रात के समय जंगल के रास्ते से भागना पड़ा। फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री अदा शर्मा को भी बुर्का पहनाकर सेट तक पहुंचाना पड़ता था। निर्देशक सुदिप्तो सेन धर्मशाला में हिम फिल्मोत्सव-2024 के दौरान अतिथि के रूप में धर्मशाला पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘चरक’ को लेकर भी अमर उजाला से बातचीत के दौरान कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘चरक’ जल्द ही सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म भारतीय प्राचीन संस्कृति और परंपरा के एक महत्वपूर्ण पक्ष को उजागर करेगी।

विज्ञापन

बंटते रहो, कटते रहो पर बन रहीं वेब सीरीज : अरुण
फिल्म समीक्षक अरुण अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में बन रही वेब सीरीज देश को किसी और ही दिशा की ओर धकेल रही हैं। आज कई वेब सीरीज में बंटते रहो और कटते रहो को लेकर स्टोरी बनाई जा रही है। यह देश हित में नहीं है। जो बायोपिक भी रही हैं, उन्हें भी तोड़-मरोड़ कर बनाया जा रहा है। आज युवा वर्ग फिल्म उद्योग में उतर रहा है, ऐसे में युवा ही सच्चाई दिखाकर देश को बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed