फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police medal independence day 2026 gurdev chand sharma

HP Police Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के 5 पुलिस व होमगार्ड कर्मियों को पदक, जानें किसे मिला सम्मान

Fri, 14 Aug 2026 11:23 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 14 Aug 2026 11:23 AM IST
सार

Independence Day Awards: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर के पदकों से सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल पुलिस से डीआईजी गुरदेव चंद शर्मा को राष्ट्रपति पदक, जबकि अभिषेक दुलार, जगबीर सिंह और अमर सिंह को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस सेवा से कंपनी कमांडर प्रेम राज को राष्ट्रपति पदक मिला है। राज्य के लिए पुलिस और होमगार्ड सेवाओं में कुल छह पदक दर्ज हैं।

विज्ञापन
himachal police medal independence day 2026 gurdev chand sharma
डीआईजी गुरदेव चंद शर्मा/हिमाचल प्रदेश पुलिस से इंस्पेक्टर जनरल अभिषेक दुलार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड विभाग के कर्मचारियों को सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की जारी सूची के अनुसार हिमाचल पुलिस के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग श्रेणियों में पदक मिले हैं, जबकि होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस से एक अधिकारी को राष्ट्रपति पदक और एक को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


डीआईजी गुरदेव चंद शर्मा को राष्ट्रपति पदक
हिमाचल प्रदेश पुलिस में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल गुरदेव चंद शर्मा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) के लिए चुना गया है। उनका नाम राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों की सूची में शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस के तीन कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक
हिमाचल प्रदेश पुलिस से इंस्पेक्टर जनरल अभिषेक दुलार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह और इंस्पेक्टर अमर सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक(MSM) के लिए चुना गया है। सूची में इन तीनों के नाम हिमाचल प्रदेश के तहत दर्ज हैं। इस तरह हिमाचल पुलिस को इस वर्ष एक राष्ट्रपति पदक और तीन सराहनीय सेवा पदक मिले हैं। राज्यवार पुलिस सेवा की सूची में हिमाचल प्रदेश के लिए एक विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और तीन उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

होमगार्ड के प्रेम राज को राष्ट्रपति पदक
होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस सेवा में हिमाचल प्रदेश के कंपनी कमांडर प्रेम राज को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। सूची में उनका नाम हिमाचल प्रदेश के तहत दर्ज है। वहीं राज्य के होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के लिए राज्यवार आंकड़ों में एक राष्ट्रपति पदक और एक उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक दर्ज है।

देशभर में 1,057 पदक
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, फायर सर्विस, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के लिए कुल 1,057 पदक घोषित किए गए हैं। इनमें पुलिस सेवा के 272 वीरता पदक, 83 राष्ट्रपति पदक और 606 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। फायर सर्विस, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विस को मिलाकर कुल संख्या 1,057 होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed