{"_id":"6a2ef4b8e7ced783e60b9bfe","slug":"1029-grams-of-chitta-seized-in-bhatoli-una-news-c-93-1-una1002-195115-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भटोली में 10.29 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भटोली में 10.29 ग्राम चिट्टा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.29 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जून की देर शाम पुलिस थाना मैहतपुर में तैनात एएसआई नागिंद्र पाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने एसआईयू ऊना के साथ भटोली में शिव मंदिर के समीप नाका लगाया था। इसी दौरान एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक में छिपाकर रखा गया चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर बाइक चालक राहुल कुमार निवासी नंगल टाउनशिप, जिला रोपड़ पंजाब और पीछे बैठे अभिषेक निवासी दवेटा, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।