सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Talented individuals honored

Una News: प्रतिभाओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 15 Jun 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
Talented individuals honored
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उड़ान संस्था शाखा बंगाणा का चौथा वार्षिक समारोह रविवार को क्षेत्र के एक निजी होटल में आयोजित किया गया। समारोह में प्राथमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा, राम तीर्थ शर्मा और कर्म चंद शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर किया। इस दौरान दसवीं के छात्र अनमोल देहल को 5100 रुपये, आशीष सांख्यान को 4100 रुपये और मानव शर्मा को 3100 रुपये पुरस्कार के रूप में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षिता शर्मा, इशान तलूजा और कशिश को 2100-2100 रुपये, हरप्रीत सिंह को 1100 रुपये और आदित्य शर्मा को 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्राथमिक वर्ग में मोहम्मद आरिफ को 2100 रुपये, अक्षिता धीमान को 1800 रुपये, सयुश धीमान और हरियांश को 1500-1500 रुपये मिले।
विज्ञापन

स्मृति और परीक्षित चंदेल ने 1200-1200 रुपये, जबकि वंश कुमार, अर्णव ठाकुर और ओजस शर्मा ने 900-900 रुपये प्राप्त किए। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में भौतिक विज्ञान में इशान तलूजा ने 70 प्रतिशत अंक लेकर 1500 रुपये, सिया शर्मा ने 1000 रुपये और यशिता ने 800 रुपये प्राप्त किए।
रसायन विज्ञान में रुधर जसवाल को 1500 रुपये, हरप्रीत को 1000 रुपये और गुरविंद्र कौर को 800 रुपये दिए गए। जीव विज्ञान में आस्था रानी को 1500, उर्मिला कुमारी को 1000 और जस्मीत को 800 रुपये का पुरस्कार मिला।
संस्था की ओर से पंडित बिलासा राम, माता सिमर कौर और गुरदास राम को विशिष्ट कर्मयोगी सम्मान प्रदान किया गया। उड़ान संस्था की पहली छात्रा सिमरन चौहान को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज, संरक्षक सुखराम शर्मा, अध्यक्ष मनीष शर्मा, वित्त सचिव रजनीश कुमार, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिंका और देसराज मोदगिल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed